हैदराबाद , दिसंबर 07 -- तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने चेतावनी दी है कि यहां धरना चौक पर पार्टी का चल रहा 'महाधरना' जल्द ही 'महाधर्मयुद्ध' में बदल जाएगा जो एक धोखेबाज तथा अक्षम कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने में भूमिका निभायेगा।
श्री राव ने 'जनता के साथ विश्वासघात दिवस' के रूप में मनाए गए इस विरोध- प्रदर्शन में कहा कि पूरे तेलंगाना में लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि एक ऐसी सरकार जो 'हिंदू देवताओं का अपमान करती है, युवाओं के भविष्य को खतरे में डालती है और महिलाओं की सुरक्षा को नजरंदाज करती है', क्या उसे सत्ता में बने रहने का हक है।
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का मकसद सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को तुरंत लागू करवाना और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रशासन की नाकामियों को उजागर करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित