हैदराबाद , फरवरी 11 -- तेलंगाना में नगर निगम और नगरपालिका चुनावों के लिए मतदान, मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, सुबह नौ बजे मतदान प्रतिशत 11.16 प्रतिशत था जबकि सुबह 11 बजे तक बढ़कर 28.48 प्रतिशत हो गया।
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के कोडंगल कस्बे में स्थित जिला परिषद हाई स्कूल (लड़कों) मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री नगर निगम मानव संसाधन विकास केंद्र के मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा कोडंगल के लिए रवाना हुए ताकि नगरपालिका चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सीधे शमशाबाद हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और वहां से नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित