महबूबनगर , मार्च 12 -- तेलंगाना में महबूबनगर जिले के एक गांव में गुरुवार को एक महिला और उसकी दो बेटियों की कथित तौर पर कुएं में कूदने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जम्गम्मा (42), ज्योति (15) और शैलजा (13) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया भूतपुर मंडल के वेल्किचेरला गांव में जम्गम्मा अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ खेत पर गई थी। वहां उसने कथित तौर पर अपनी दोनों बेटियों को कुएं में धकेल दिया और फिर खुद भी कूद गई। हालांकि, उसका बेटा किसी तरह वहां से भाग निकलने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित