हैदराबाद , दिसंबर 21 -- पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधानमंडल दल और राज्य कार्यकारी समिति की रविवार को हुई बैठक में कृष्णा और गोदावरी नदी विवाद पर चर्चा हुई। श्री राव बीआरएस के अध्यक्ष भी हैं।

तेलंगाना भवन में दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई यह बैठक पार्टी की भविष्य की रणनीति बनाने के लिये रखी गयी थी।

बैठक का मुख्य एजेंडा नदी जल विवाद था, जिसमें कृष्णा और गोदावरी नदी के पानी के बंटवारे के संबंध में तेलंगाना के अधिकारों की रक्षा के लिए एक आंदोलन पर चर्चा और योजना बनायी गयी। इसके अलावा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधि को तेज करने, पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को सक्रिय करने के लिये एक रणनीति को अंतिम रूप देने और राज्य में जनसभाएं आयोजित करने पर चर्चा की गयी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा अपने चुनावी वादों को पूरा करने एवं सिंचाई परियोजनाओं को संभालने में कथित विफलताओं पर सरकारी कार्यों की समीक्षा भी की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित