प्रतापगढ़ , फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार दोपहर को कोतवाली देहात क्षेत्र के सुखपाल नगर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम देयूम पश्चिमी, थाना सांगीपुर निवासी विनय शुक्ला अपनी पत्नी सुधा शुक्ला के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सुधा शुक्ला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चला रहे विनय शुक्ला घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित