रायसेन , जनवरी 20 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।
घटना कल देर रात सागर मार्ग स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सामने हुई। टक्कर के बाद कार दो पलटी खाते हुए पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार दो युवकों की जान बच गई।
दोनों युवकों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई कार को सीधा किया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही रायसेन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी को गंभीर कोई चोट नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित