कोरबा , फरवरी 06 -- छत्तीसगढ में कोरबा-चांपा भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी हैं और बारात में शामिल होने के बाद बिलासपुर से कोरबा आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित