, March 17 -- भरतपुर, 17 (मार्च) राजस्थान में सवाई माधोपुर के बाघ अभयारण्य दायरे में स्थित कुशालीपुरा गांव के समीप सोमवार देर रात एक तेंदुए ने एक भैंस को अपना आहार बना लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -552 पर सड़क किनारे एक तेंदुए ने भैंस का शिकार करते देख करीब आधा घण्टे तक सडक पर दोनों तरफ यातायात थमा रहा। बाद में गाड़ियों की हेडलाइटों की रोशनी एवं हॉर्न की आवाजों से तेंदुआ शिकार छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने के साथ वन विभाग को सूचना भी दी।
कुशालीपुरा गांव में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित