भरतपुर , दिसम्बर 28 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभोर बाघ अभयारण्य से सटे छाण गांव के पास रविवार को एक तेंदुए की मौत होने से वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। विभाग के दल ने तेंदुए का शव राज बाग नाका चौकी पहुंचाया जहां उसका मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। बाद में शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अभयारण्य के सूत्रों के अनुसार तीन वर्षीय तेंदुआ देखने में हष्ट-पुष्ट लग रहा था। ऐसे में उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।। प्राथमिक तौर पर ठंड़ की वजह से हृदय घात से उसकी मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। पशु चिकित्सकों ने बिसरा लेकर लैब भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित