भरतपुर , फरवरी 24 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के भुसावर में निठार गांव के जंगल मे एक तेंदुए को देखे जाने के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।
वन विभाग के सूत्रों ने ग्रामीणों को वन क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात हिंगलाज माता मंदिर के पास ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी मंगलवार को वन विभाग को दी। विभाग का दल तेंदुए की तलाश कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि तेंदुए के डर से ग्रामीण पूरी रात जागकर अपने परिवार एवं पशुओं की निगरानी में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित