बेंगलुरु , मार्च 27 -- फिटनेस टेस्ट में विफल रहने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाज नुवान तुषारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआत दो मैच नहीं खेल पायेंगे।
आरसीबी और श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल होने होने के कारण उन्हें अभी आईपीएल 2026 में खेलने के लिए एनओसी नहीं मिला है। जिससे वह कम से कम शुरुआती दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंका बोर्ड के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में तुषारा पास नहीं हो पाए हैं। श्रीलंका क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव एश्ले डी सिल्वा ने बताया कि तुषारा फिटनेस टेस्ट के दौरान 29 में से 17 पास स्कोर हासिल नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्हें एनओसी नहीं दी गई। तुषारा आरसीबी के लिए पहला मैच और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच अप्रैल को होने वाला दूसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे। अगर वो दोबारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो शायद निकट भविष्य में आने वाले मैचों में भी ना खेल पाएंगे। तुषारा के लिए अच्छी खबर यह है कि वो चार से पांच दिन के अंतराल के बाद एक और फिटनेस टेस्ट दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित