इस्तांबुल , फरवरी 06 -- तुर्की के अधिकारियों ने इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिये जासूसी करने के संदेह में इस्तांबुल में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इस्तांबुल मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संदिग्धों को 'मोनिटम' नामक एक जासूसी अभियान के तहत हिरासत में लिया गया। यह अभियान अभियोजक कार्यालय और इस्तांबुल पुलिस विभाग की आतंकवाद विरोधी शाखा के समन्वय में तुर्की के राष्ट्रीय खुफिया संगठन द्वारा चलाया गया था।

तुर्की के सरकारी समाचार चैनल टीआरटी की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने मुख्य रूप से इजरायली नीतियों का विरोध करने वाले फिलिस्तीनियों के साथ सामाजिक और व्यावसायिक संपर्क स्थापित किये और फिर खुफिया जानकारियां एकत्र की। उन्होंने व्यक्तियों, स्थानों और नेटवर्क से संबंधित जानकारी इजरायली खुफिया एजेंसी को पहुँचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित