मुरैना , अप्रैल 08 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की अंबाह थाना पुलिस ने हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के आरोपी संदीप सैनी, टिंकू उर्फ धर्मेंद्र और राजबीर सैनी ग्यासिपुरा तिराहे मुरैना रोड पर छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पिछले तीन माह से फरार थे और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर उनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित