नयी दिल्ली , जनवरी 21 -- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आगामी तीन फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को बताया कि आगंतुक सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश 5.15 बजे) उद्यान में घूमने आ सकते हैं। उद्यान सोमवार को रखरखाव के लिए और 4 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।
अमृत उद्यान के लिए पंजीकरण और प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है। आगंतुक प्रवेश द्वार के बाहर बने स्वयं सेवा कियोस्क से सीधे टिकट भी ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित