शिवपुरी , अप्रैल 04 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पोहरी में आज तड़के मुख्य चौराहे के पास स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आग मोबाइल फोन की दुकान, किराना दुकान और एक होटल में लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद शिवपुरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित