विंडहोक , जनवरी 16 -- फैसल शिनोजादा ( 82), खालिद अहमदजई (73 ) और उजैरउल्लाह नियाजी (नाबाद 51) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट पर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने आठवें ओवर में उस्मान सदात (चार) का विकेट गंवाने के बाद खालिद अहमदजई और फैसल शिनोजादा की जोड़ी ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। 35वें ओवर में बयांडा मजोला ने खालिद अहमदजई को आउट कर पवेलियन भेज दिया। खालिद अहमदजई ने 101 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 73 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित