तिरुवनंतपुरम , मार्च 09 -- केरल के तिरुवनंतपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत में अहम योगदान निभाने वाले संजू सैमसन का जोरदार स्वागत करने की तैयारी चल रही है।

तिरुवनंतपुरम में जन्मे इस स्टार बल्लेबाज ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गये फाइनल मुकाबले में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब इस स्टार बल्लेबाज को यहां आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार ने राजधानी में शानदार सम्मान समारोह की योजना बनाई है, जिसमें क्रिकेट फ़ैन, खेल अधिकारी और जाने-माने लोग सैमसन के स्थानीय प्रतिभा से विश्व चैंपियन तक बनने के सफ़र का जश्न मनाएंगे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गये फ़ाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। संजू सैमसन के इस अहम मुकाबले में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी और उन्हें उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। केरल के क्रिकेट के प्रेमी सैमसन को राज्य की खेल में बेहतरीन प्रदर्शन का प्रतीक बताते हुए गर्व और तारीफ़ भरे के संदेश भेज रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित