भरतपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के रूपवास तहसील के रिकॉर्ड रूम में रविवार को आग लगने से बड़ी संख्या में फाइलें जलकर राख हो गई।

दमकल सूत्रों ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद पटवारी शिवराज अपना लम्बित काम करने के लिए तहसील में मौजूद थे। उन्होंने जब धुआं उठता देखा तो अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई, लेकिन तब तक आग से और आग बुझाने के लिए फेंके गए पानी से बड़ी संख्या में फाइल नष्ट हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित