अलवर , फरवरी 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम एक वाहन में तस्करी करके हरियाणा ले जाये जा रहे तीन ऊंटों को बरामद करके तीन तस्करों गिरफ्तार किया।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि सूचना मिली कि एक वाहन में ऊंटों की तस्करी करके हरियाणा ले जाया जा रहा है । इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके राजगढ़-बांदीकुई के मेगा हाईवे मार्ग के मध्य स्थित गोठ की चौकी के समीप तीन ऊंटों को पिकअप में ले जाते हुए तीन लोगों को पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि पिकअप में तीन ऊंट ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी तारिक, अयूब और अरबाज के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित