सोनीपत , अप्रैल 11 -- हरियाणा के सोनीपत जिले के देवरु गांव में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति केपत्नी को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे पहले सिविल अस्पताल और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरजीत ने पत्नी पूनम पर उस समय गोली चला दी, जब दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे तलाक विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि दंपति का मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।

घटना के बाद परिजन घायल महिला को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित