चेन्नई , अप्रैल 04 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक घोषित नतीजों और रूझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) बड़ा उलटफेर के साथ 234 में से एक सीट जीत ली है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है।
टीवीके पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है और बड़ा उलटफेर करते हुये दिखाई दे रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक सभी 234 सीटों के रूझान एवं नतीजों में द्रमुक ने तीन जीत ली हैं और 56 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उसकी सहयोगीकांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और चार सीटों पर बढत बनाये हुये है।
अन्नाद्रमुक 49 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इसके अलावा पीएमके पांच सीटों पर, डीएमडीके, आईयूएमएल, भाजपा, वीकेसी, भाकपा दो-दो सीटों पर आगे चल रही है। माकपा और एक अन्य दल एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुये हैं।
राज्य के काेलाथुर विधानसभा सीट में 22 मे से 16 राउंड की मतगणना के बाद द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के. वीएस बाबू से 7074 मतों से पीछे चल रहे हैं। एडापड्डी विधानसभा सीट पर 25 में से 20 राउंड की मतगणना पूरी होने तक अन्नाद्रमुक उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के नेता ई पलानीस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार के. से 78058 मतों से आगे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित