नयी दिल्ली , अप्रैल 03 -- कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वपेरुठन्गे सहित 27 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।

कांग्रेस ने 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें पूर्व विधायक के. सेल्वापेरुन्थगई तथा ए. एम. मुनिरत्नम भी शामिल हैं।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।

कांग्रेस का राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ द्रमुक के साथ गठबंधन है।

तमिलनाडु विधानसभा के लिए इस बार एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 04 मई को घोषित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित