चेन्नई , दिसंबर 26 -- वर्ष 2026 में तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र 20 जनवरी को राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन के साथ शुरू होगा।
यह सत्र राज्यपाल के भाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के लिए तीन-चार दिनों तक चलने की संभावना है। सत्र की अवधि कार्यमंत्रणा समिति तय करेगी, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु सत्र के पहले दिन करेंगे।
श्री अप्पावु ने मीडिया से बात करते हुए उम्मीद जताई कि राज्यपाल राज्य विधानमंडल की परंपरा और सम्मान बनाए रखेंगे। उन्होंने सचिवालय में एक सवाल के जवाब में कहा, "विधानसभा की परंपराएं नहीं बदली जाएंगी। सत्र के आरंभ में 'तमिल थाई वाझथु' (मां तमिल की स्तुति में राज्य गान) गाना और दिन की कार्यवाही के अंत में राष्ट्रगान गाना लंबे समय से चली आ रही परंपरा है और यह बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।"उन्होंने कहा कि यह सत्र राज्यपाल की पूर्व अनुमति के बाद बुलाया जा रहा है। राज्यपाल को सरकार द्वारा तैयार किया गया भाषण पढ़ना होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित