चेन्नई , मार्च 02 -- तमिलनाडु में दक्षिणी थूथुकुडी ज़िले के पांडवरमंगलम गांव में माचिस के गोदाम में आग लगने से एक मज़दूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतक के परिवार और घायलों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 08:30 बजे हुई जिसमें कार्तिक (27) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सुदलाईमुथु (42) और गणेशन (47) को थूथुकुडी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दोनो केरल के रहने वाले थे और कोविलपट्टी तालुक में रहते है।
श्री स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से कार्तिक के परिवार को चार लाख रुपये के मुआवज़े का ऐलान किया। उन्होंने दोनों घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का भी ऐलान किया और अस्पताल अधिकारियों को उन्हें बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित