चेन्नई , मार्च 05 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु की राजनीति के इतिहास में यह पहली बार है कि सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन लगातार चार चुनावों का सामना एकजुट होकर करेगा।

गौरतलब है कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 2019 से सभी चुनाव जीतता आ रहा है और द्रमुक ने दस साल के अंतराल के बाद सरकार बनाई जिसमें मुख्यमंत्री एम के स्टालिन है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज की जिससे विपक्षी दलों, विशेष रूप से अन्नाद्रमुक को करारा झटका लगा है।

श्री स्टालिन ने द्रमुक कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में नौ मार्च को त्रिची में होने वाली विशाल राजनीतिक रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने इसे एक बड़ी सफलता बनाने की अपील की। श्री स्टालिन ने कहा कि द्रमुक द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गठित धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) (जिसमें उसने 40 में से 39 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की थी) ने 2020 के ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों, 2021 के विधानसभा चुनावों, 2022 के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों सहित सभी लगातार चुनाव जीते हैं जिसमें एसपीए ने 40 में से 40 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया तमिलनाडु में 39 सीटें और पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एकमात्र सीट के साथ ही कई उपचुनाव भी जीते हैं।

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने बुधवार रात कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न किया है, जिससे दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव दूर हो गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक रूप से तमिलनाडु में एक चुनाव के लिए बने गठबंधन शायद ही कभी अगले चुनावों तक जारी रहते हैं।

उनके अनुसार, द्रमुक के नेतृत्व वाला मौजूदा गठबंधन एक अपवाद के रूप में सामने आया है क्योंकि यह कई चुनावों में बरकरार रहा है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि लगातार चार चुनाव लड़ने वाला एक ही गठबंधन राज्य के राजनीतिक इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की ताकत एवं स्थिरता को रेखांकित किया और आशा व्यक्त की कि एसपीए अच्छा काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि द्रमुक के पांच साल के शासनकाल की उपलब्धियों के कारण आगामी चुनाव भी जीतेगा और सत्ता बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार द्रविड़ मॉडल 2.0 सरकार का गठन करेगा।

उन्होंने कहा कि द्रमुक के संरक्षक एवं दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए और उनके सपने को साकार करते हुए, एसपीए सभी चुनावों में जीत हासिल कर रहा है और 2026 के विधानसभा चुनावों में एसपीए न केवल अपने अखंड स्वरूप को बरकरार रखा हुआ है बल्कि गठबंधन में नई पार्टियों के प्रवेश से इसे और भी मजबूती मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित