चेन्नई , मार्च 21 -- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में ड्यूटी के लिए अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 250 कंपनियां तैनात करने की मंज़ूरी दे दी है।

इससे पहले मंत्रालय ने राज्य के लिए अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां आवंटित की थीं। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन 250 कंपनियों को छह और 13 अप्रैल को तैनात किया जाएगा।

तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री अर्चना पटनायक ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले केंद्रीय बलों की 50 कंपनियां आवंटित की थीं, जिन्हें 10 मार्च को राज्य में तैनात किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित