पुडुचेरी , अप्रैल 11 -- द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मदुरंतकम और विक्रवंडी निर्वाचन क्षेत्रों में पर्यवेक्षक के रूप में पुडुचेरी राज्य संयोजक आर. शिवा को नियुक्त किया है।
पार्टी मुख्यालय ने द्रमुक कराईकल के संयोजक ए एम एच नजीम को पूमपुहार विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व में कांग्रेस, एमडीएमके, वीसीके, डीएमडीके और वामपंथी पार्टियां का गठबंधन विधानसभा चुनाव लड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित