चेन्नई , दिसंबर 28 -- इंडिया ब्लॉक की सहयोगी कांग्रेस के एक नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने तमिलनाडु की वित्तीय स्थिति पर निशाना साधा है और कहा है कि तमिलनाडु की कर्ज की स्थिति चिंताजनक है और उस पर उत्तर प्रदेश से अधिक कर्ज है।

श्री चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर इस बात को साझा किया। श्री चक्रवर्ती की यह बात द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को शायद पसंद न आए। लेकिन अपनी आदत के मुताबिक वह राज्य कांग्रेस के एक धड़े के तौर पर डीएमके नेतृत्व को परेशान करते रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित