चेन्नई , जनवरी 22 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने नए साल के पहले विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने राज्य सरकारों द्वारा तैयार भाषण न पढ़ने के लिए गुरुवार को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के राज्यपालों पर तमकर निशाना साधा और कहा कि उनका रवैया स्पष्ट और जानबूझकर है।
श्री स्टालिन ने तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के राज्यपालों पर विधिवत तरीके से चुनी हुई सरकारों को कमजोर करने और पार्टी एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने केरल और कर्नाटक के राज्यपालों द्वारा विधानसभा में राज्य सरकारों द्वारा तैयार किए गए अभिभाषण को पढ़ने से इनकार करने का जिक्र करते हुए कहा कि एकमात्र समाधान यह है कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ नए साल के पहले विधानसभा सत्र को शुरू करने की इस पुरानी और अप्रासंगिक प्रथा को समाप्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित