जयपुर , अप्रैल 21 -- उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जाने के कारण हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेल सेवा आगामी पांच मई को मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेल सेवा जो हरिद्वार से पांच मई को प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित