जयपुर , अप्रैल 11 -- पश्चिम रेलवे के साबरमती स्टेशन पर तकनीकि कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को कहा कि इस कारण 13 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर -साबरमती एक्सप्रेस आबू रोड तक ही संचालित होगी और यह रेल सेवा आबू रोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 14822 साबरमती -जोधपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को साबरमती के स्थान पर आबू रोड से जोधपुर के लिए संचालित होगी और यह यह रेल सेवा साबरमती- आबू रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

ऋषिकेश से 13 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19032 ऋषिकेश - साबरमती योगा एक्सप्रेस साबरमती के स्थान पर साबरमती ए केबिन पर जाएगी। श्रीगंगानगर से 13 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22497 श्री गंगानगर- तिरुचिरापल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग खोडियार, साबरमती डी केबिन, साबरमती एक केबिन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार ,चांदलोडिया बी केबिन एवं साबरमती एक केबिन होकर संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित