रोम , मार्च 05 -- स्पेन, फ्रांस और नीदरलैंड्स के बाद अब इटली ने भी ईरान के ड्रोन हमलों के मद्देनजर आने वाले दिनों में साइप्रस की सुरक्षा के लिये द्वीप पर अपनी नौसेना भेजने का फैसला किया है। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने गुरुवार को संसद को यह जानकारी दी।

पश्चिमी एशिया को सैन्य मदद भेजने पर संसद में मतदान से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के पहले के सुझावों की पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित