श्रीगंगानगर , दिसम्बर 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार को श्रीगंगानगर के समीप गांव साधुवाली में प्रस्तावित गाजर मंडी स्थल पर आयोजित गंगनहर शिलान्यास शताब्दी समारोह कार्यक्रम में ड्यूटी पर जा रहे विकास अधिकारी की गाड़ी पलट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सादुलशहर पंचायत समिति के विकास अधिकारी भंवरलाल सरकारी गाडी में कार्यक्रम स्थल पर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर कालूवाला बाईपास पर अचानक एक साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इससे श्री भंवरलाल मामूली घायल हो गए।
घटना में चालक एवं अन्य सवार व्यक्तियों के कोई चोट नहीं आई। श्री भंवरलाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित