शिवपुरी , मार्च 3 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक उप निरीक्षक की आज मंगलवार को अचानक हृदयाघात से मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम कल्याण सिंह रजक (58) था। वे आज अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण दिल का दौरा आना बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जांच प्रारंभ कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित