मुजफ्फरपुर , मार्च 08 -- ेंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने जल महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 25 महिला पंप संचालकों को सम्मानित किया।
जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के राजकीय मध्य विद्यालय, फकुली घाट, कुढ़नी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मोतीपुर एवं मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री, डॉ. राज भूषण चौधरी एवं स्थानीय विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जल भरण कलश में जल डालकर जल स्रोतों के पुनर्भरण (रीचार्ज) का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नल पर रक्षा सूत्र बांधकर "जल-बंधन" के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और जल बचाने का सामूहिक संकल्प भी दोहराया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण से लेकर जल जीवन मिशन तक की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि घर-घर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से महिलाओं का समय और श्रम दोनों की बचत हुई है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित