पटना , मार्च 06 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के राज्यपाल के रूप में मनोनीत होने पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) श्री सैयद अता हसनैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को कहा कि श्री हसनैन को रक्षा मामलों पर एक प्रमुख विश्लेषक, वक्ता और स्तंभकार के साथ कुशल रणनीतिक समझ और कश्मीर में शांति स्थापना के प्रयासों के लिए जाना जाता है।
डॉ. कुमार ने कहा कि श्री हसनैन का देश सेवा में सैन्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन बिहार के विकास, सुशासन और संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित