पटना , मार्च 09 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
डॉ. प्रेम कुमार ने आज बयान जारी कर कहा कि पूर्व विधायक सतीश कुमार की ब्रेन हैमरेज के कारण असमय मृत्यु से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वे अस्थावां विधान सभा क्षेत्र से 1995 एवं 2001 में बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से गिना जाता है।
डॉ. प्रेम कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में असीम धैर्य प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित