नयी दिल्ली , अप्रैल 18 -- उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापित सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के. एस. सोमशेखर को सचिवालय में प्रोन्नत कर सचिव पद पर नियुक्त किया है।
शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि उनकी नियुक्ति तत्काल रूप से प्रभावी हो गयी है। अभी तक वह राज्य सभा सचिवालय में अतिरिक्त सचिव थे।
डॉ सोमशेखर का सचिवालय में काम करने का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। विज्ञप्ति के अनुसार 1993 में सचिवालय में शामिल हुए डॉ. सोमशेखर ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक शामिल हैं।
उन्हें संसदीय व्याख्या, प्रशासन और समिति कार्यों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने कर्नाटक सरकार में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है और अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित