मुंबई , मई 11 -- महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. अनिलकुमार गायकवाड़ अंतरराष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं।

डॉ. गायकवाड़ ने सोमवार को नयी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुई आईआरएफ गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अपना पदभार संभाला। वे दो साल तक अपने पद पर बने रहेंगे। एमएसआरडीसी के मुख्य अभियंता एसके सुरवासे को आईआरएफ इंडिया चैप्टर की गवर्निंग काउंसिल का सदस्य नामांकित किया गया है।

आईआरएफ की स्थापना 1948 में हुई और जिनेवा में इसका मुख्यालय है। यह एक गैर-सरकारी और अव्यावसायिक वैश्विक संगठन है जो सुरक्षित सड़कों, गतिशीलता, नवाचार और विश्व स्तरीय परिवहन ढांचे को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। आईआरएफ सड़क सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए दुनियाभर की सरकारों, संस्थानों और उद्योगों के हितधारकों के साथ काम करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित