पटना , फरवरी 06 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की शानदार जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डॉ.प्रेम कुमार ने आज बयान जारी कर कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है और उनके संघर्ष, मेहनत एवं टीमवर्क ने एक नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत कर बिहार का मान बढ़ाया है।
डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि वैभव ने सबसे तेज शतक और सबसे कम उम्र में बड़ी पारियों के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत की यह ऐतिहासिक जीत और वैभव की यह प्रदर्शन आने वाले समय में युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित