भीलवाड़ा , फरवरी 12 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक डॉक्टर के घर में घुसकर बदमाशों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर सुनील काबरा सुबह अपने प्रताप टॉकिज रोड स्थित क्लिनिक चले गए थे। मकान खाली होने का फायदा उठाकर पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे दो युवक पास के खाली भूखंड से दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर कमरों एवं हॉल में रखे सामान को बिखेर दिया। अलमारियों की तलाशी लेकर कीमती जेवरात और नकदी समेटी और फरार हो गए।
डॉक्टर काबरा के अनुसार चोर करीब 60 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के गहने एवं बर्तन और करीब एक लाख रुपये नकद ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित