अलवर , फरवरी 11 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक डॉक्टर के घर से जेवरात और सामान चोरी करने वाली नेपाल निवासी केयरटेकर महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उससे करीब 35 लाख रुपए सोने चांदी के जेवरात का सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि शालीमार में निवासरत डॉ लवेश गुप्ता घर से बाहर गए हुए थे। लौटकर आये तो उन्हें कुछ सामान घर पर नहीं मिला, जिसकी कीमत लाखों रुपए में थी। डॉ लवेश ने इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराया जिसमें केयरटेकर महिला पर संदेह व्यक्त किया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके उक्त महिला से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसी दिन कुछ सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने अब इस मामले में नेपाल निवासी पूनम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्वर्णाभूषण बरामद किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित