रायसेन , जनवरी 24 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बम्होरी में स्थानीय सरकारी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना न होने को लेकर आज से अनिश्चितकालीन नगर बंद कर दिया है।

अस्पताल में स्टाफ नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आसपास के लगभग 60 गाँव के मरीजों को इलाज के अभाव में दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

इसी बीच संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि इसी समस्या को लेकर कल एसडीएम को ज्ञापन दिया था और आज से अनिश्चितकालीन नगर बंद कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी अस्पताल में डॉक्टर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन पर मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित