देहरादून , जनवरी 14 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से बुधवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को राज्य में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित