भरतपुर , अप्रैल 17 -- राजस्थान में डीग जिले के फूटाकी गांव में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के नाम लिखी शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने और उखाड़ फेंकने का एक मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इस घटना से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव फैल गया। पट्टिका को तोड़ने एवं उखाड़ फेंकने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि जवाहर सिंह दूसरों के द्वारा किए गए कार्यो का श्रेय ले रहे हैं और पट्टिकाओं पर स्वयं का नाम लिखवा रहे हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में इस गांव के पोलिंग बूथ पर शतप्रतिशत मतदान करके बेढम की झोली वोटो से भरी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जाँच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित