प्रयागराज , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रेलवे के डीआरएम ऑफिस में बने मोटरसाइकिल स्टैंड से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। एक महीने के अंदर ऑफिस के अंदर बने मोटरसाइकिल स्टैंड से तीन गाड़ियों चोरी हो चुकी है, जिससे रेलवे ऑफिस में काम करने वाले लोगों में डर का माहौल है।
बता दे कि रेलवे सुरक्षा बल 24 घंटे डीआरएम ऑफिस के गेट पर तैनात रहती है, फिर भी चोरी का सिलसिला नहीं रुक रहा, जो रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।सीसीटीवी फुटेज में चोरो की गतिविधियां साफ देखा जा सकता हैं, जो रेलवे ऑफिस के परिसर में घुसकर गाड़ियों को निशाना बनाते है और देखते ही देखते गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो जाते है।
कल मंगलवार को इसी तरह चोरों ने रेलवे परिसर के अंदर एक गाड़ी को अपना निशाना बनाया और गाड़ी लेकर फरार हो गए अभी तक बात की जाए रेलवे प्रशासन की और प्रशासन की तो अभी तक इन गाड़ियों का पता नहीं चला है।इससे पहले भी प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। अब डीआरएम ऑफिस को चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जो गंभीर बात है।वही रेलवे अधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि काम करने वाले व्यक्तियों को राहत मिले और चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित