रायपुर , जनवरी 16 -- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित हुए एक कथित अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रम के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर संभाग आयुक्त ने डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर पद का दुरुपयोग करने और शासकीय मर्यादा के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है।
मामला गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड के ग्राम उरमाल का है, जहाँ 5 से 10 जनवरी के बीच एक ओपेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अश्लील नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जांच में पाया गया कि मरकाम ने नियमों के विपरीत जाकर इस कार्यक्रम की अनुमति दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित