फिरोजाबाद , दिसंबर 14 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के टूंडला डाकघर में हुए दो करोड़ 67 लाख 40 हजार रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने रविवार को एक महिला से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फिरोजाबाद डाक विभाग के उपमंडल अधिकारी अजय दुबे द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को टूंडला क्षेत्र के डाकघर में दो करोड़ 67 लाख 40 हजार रुपये के मामले में एक महिला अंकिता कुमारी के साथ अजय कुमार, कुलदीप,संदीप पचौरी,सौरभ कुमार, तरुण कुमार तथा प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित