गोरखपुर , फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रतीक्षा आश्रय गृह जंगल सिकरी खोराबार में समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के संयुक्त अभियान .चुप्पी तोड़ , हल्ला बोल.. परियोजना के अंतर्गत में सरवाइवर बच्चों के लिए बाल यौन शोषण के विरुद्ध तथा पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती शीलम वाजपेयी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि चुप्पी डर को जन्म देती है जबकि आवाज आत्मबल और सुरक्षा का माध्यम बनती है। उन्होंने बच्चों को बाल यौन शोषण के विरुद्ध जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपने कानूनी अधिकारों को समझने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ दोतरफा संवादात्मक शैली में चर्चा की गई जिससे बच्चों ने खुलकर अपनी भावनाएं साझा कीं। इस आयोजन को क्षेत्र में बाल संरक्षण, जागरूकता एवं पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित