भरतपुर , मई 02 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक अज्ञात साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। हलैना मार्ग पर शमशान घाट के पास हुए इस हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित साइकिल सवार को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित